Home » ਰਾਸ਼ਟਰੀ » आम आदमी पार्टी की नींव,झूठ पर टिकी हैं,रणजीत सिंह खोजेवाल

आम आदमी पार्टी की नींव,झूठ पर टिकी हैं,रणजीत सिंह खोजेवाल

30

पूर्व चेयरमेन खोजेवाल ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई

कपूरथला — पूर्व चेयरमेन व भारतीय जनता पार्टी के हल्का इंचार्ज रंजीत सिंह खोजेवाल ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक विजय रूपानी को पंजाब भाजपा का प्रभारी बनाने पर बधाई दी है।खोजेवाल ने कहा कि मैं सीनियर भाजपा नेता विजय रूपानी को पंजाब भाजपा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई देता हूं।पार्टी को मजबूती के साथ साथ उनकी उपस्थिति और उनके व्यापक अनुभव से पार्टी के कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ेगा।भाजपा नेता खोजावाल ने कहा कि पंजाब में उनका गर्मजोशी से स्वागत करता हूँ।गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा की और से पंजाब सहित 15 राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए गए है।भाजपा विधायक विजय रूपानी को पंजाब का प्रभारी और नरेंद्र सिंह रैना को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।खोजेवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपील करते हुए कहा की वह के बिच जा कर आम आदमी पार्टी के झूठ का पर्दा फ़ाश करने को यकीनी बनाये।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नींव झूठ पर आधारित है,वे दिल्ली में किए गए घोटाले को झूठ के सहारे छिपाने का काम कर रहे हैं,लेकिन जनता उनके कारनामों से पूरी तरह वाकिफ हैं।भाजपा नेता खोजेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की टाईम पास राजनीति का पता हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में चलेगा।दोनों राज्यों के मतदाता आम आदमी पार्टी को मुंह नहीं लगाएंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा के समूह कार्यकर्त्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि लोगों का भारतीय जनता पार्टी में बहुत विश्वास है और वे लोग बड़े उत्साह के साथ पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा को मजबूत करने व प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर केंदर सरकार कि आठ साल की उपलब्धिओं को घर घर पहुंचाए और लोकसभा चुनाव की तैयारी पर अभी से जुट जाएं।खोजेवाल ने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं और जब तक कार्यकर्ता मजबूत नहीं होंगे,पार्टी मजबूत नहीं हो सकती।उन्होंने कहा कि 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत के साथ आगे बढ़ने के लिए काम कर रही हैं व इसके तहत पार्टी की गतिविधियों खासकर सरकार की योजना को गांव-गांव में किस तरह लोगो तक पहुँचाया जाये इन कतयकर्ताओ के जरिये संगठन काम कर रहा है।लेकिन इस दौरान 2024 की रणनीति भी तैयार की जा रही हैं व इस सबंध में कार्यकर्ताओ को विभिन बुनयादी मन्त्र दिए जा रहे हैं।

Gurbhej Singh Anandpuri
Author: Gurbhej Singh Anandpuri

ਮੁੱਖ ਸੰਪਾਦਕ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

× How can I help you?